भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक मनाया हरेला पर्व | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक मनाया हरेला पर्व

देहरादून। उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला राजपुर विधानसभा क्षेत्र के करणपुर मंडल एवं अंबेडकर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया। देवभूमि कहा जाने वाला उत्तराखंड जहां अपने तीर्थ स्थलों के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है, वहीं यहां की संस्कृति में जितनी विविधता दिखाई देती है शायद कहीं और नहीं है। उत्तराखंड को देश में सबसे ज्यादा लोकपर्र्वांे वाला राज्य भी कहा जाता है। इन्हीं में से एक है हरेला पर्व दरअसल हरेला का पर्व नई ऋतु के शुरू होने का सूचक है वही सावन मास के हरेले का महत्व उत्तराखंड में इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि देवभूमि को देवों के देव महादेव का वास कहां जाता है। भारतीय जनता पार्टी करनपुर नगर मंडल द्वारा डीएवी पीजी कॉलेज करनपुर में हरेला पर्व 2023 मनाया गया और सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व आमजन ने पौधारोपण किया और सभी ने एक दूसरे को हार्दिक बधाई दी और हरियाली संरक्षण का संकल्प किया इस अवसर पर राजपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक खजान दास, प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान महानगर मिडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी प्रभारी संकेत नौटियाल, करनपुर नगर मंडल के अध्यक्ष राहुल लारा आशीष रावत अंशुल चावला पार्षद सतीश कपूर अनिल रस्तोगी संजय खंडूरी, अवधेश तिवारी सौरभ शर्मा, सुमन साहनी करनपुर नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा तारा, रेणु सिंह अरुणा लोचन व समस्त करनपुर नगर मंडल महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *