भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी दोबारा बने देवप्रयाग के विधायक | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी दोबारा बने देवप्रयाग के विधायक

नई टिहरी। देवप्रयाग विधानसभा सीट पर दो दिग्गज नेताओ को हराकर भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। राज्य निर्माण के बाद वह पहले विधायक हैं, जो देवप्रयाग से लगातार दूसरी बार चुने गए हैं। इस बार के चुनाव परिणाम भी कमोबेश पिछले विधानसभा जैसे ही रहे हैं। देवप्रयाग सीट पर त्रिकोणात्मक मुकाबले की बात की जा रही थी। गुरुवार को आए चुनाव परिणामों में सभी बातों को दर किनार करते हुए विनोद कंडारी ने जीत दर्ज की। भाजपा की जीत के पीछे मोदी फैक्टर के अलावा महिलाओं का इस बार 15 फीसदी अधिक मतदान किया जाना व नए युवा वोटरों का युवा विधायक की ओर रुझान भी माना जा रहा है। उधर, दूसरे नंबर पर रहे उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री, दिवाकर भट्ट को सभी पर भारी बताया जा रहा था, मगर वह इस बार भी भाजपा के युवा प्रत्याशी से पार नहीं पा सके। 75वर्षीय दिवाकर भट्ट की ओर से अपना आखिरी चुनाव बताते हुए, की गई भावनात्मक अपील भी मतदाताओं को उनके पक्ष में नहीं कर पाई। वहीं पूर्व प्रमुख मगन सिह बिष्ट का भाजपा छोड़ दिवाकर भट्ट के समर्थन में आना भी कोई लाभ नहीं दे पाया। कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी की लगातार दूसरी हार यहां पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों को हताशा देने वाली रही। पिछले पांच वर्षों से नैथानी जनता के मुद्दों पर यहां लगातार संघर्ष भी कर रहे थे। विनोद कंडारी ने यूकेडी नेता दिवाकर भट्ट को इस बार 2122 मत से मात दी, जबकि वह पिछली बार 3499 से जीते थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *