प्रतापनगर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी की विजय | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 16, 2024

Select your Top Menu from wp menus

प्रतापनगर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी की विजय

नई टिहरी। प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार को हराकर जीत का सेहरा पहना। जिले की छह सीटों में से केवल प्रतापनगर सीट पर ही कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज कर पाई। गुरुवार को आए विस चुनाव परिणाम में जिले की एक मात्र प्रतापनगर सीट ही कांग्रेस प्रत्याशी कब्जाने में कामयाब रहे। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को दो हजार से अधिक मतों से पराजित किया। साल 2012 से 2017 तक विक्रम नेगी कांग्रेस से विधायक रहे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी से चुनाव हारने के बाद विक्रम सिंह नेगी पूरे पांच वर्ष तक नियमित रूप से प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र में डटे। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति के घर-घर दस्तक जाकर अपने पक्ष में चुनाव माहौल तैयार किया। जमीन पर लंबे समय तक किए काम के चलते इस बार उन्हें 18484 वोट पड़े और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्वतमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार को 2133 वोटों से हराया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पंकज व्यास को 4786 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। जबकि आप के सागर सिंह को 882, निर्दलीय प्रत्याशी नारायण सिंह को 210, निर्दलीय प्रत्याशी जयपाल सिंह को 259 मत पड़े। क्षेत्र के 687 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर अपनी नाराजगी जताई।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *