आज से पहले सरकार गठवन्धन से बनती थी,अब विपक्ष गठबंधन से बन रही है’ | Jokhim Samachar Network

Sunday, April 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आज से पहले सरकार गठवन्धन से बनती थी,अब विपक्ष गठबंधन से बन रही है’

हल्द्वानी | कालाढूंगी विधायक बंसीधर भगत ने अपने विधान सभा क्षेत्र के एक बैंकट हाल में बहुप्रतीक्षित जमरानी बाँध परियोजना के निर्माण में आंदोलनरत कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए आभार एवं अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया,इस दौरान कई लोगो ने आज से करीब 48 वर्ष पहले शुरू हुए इस आंदोलन से जुडी यादो को लोगो के साथ साझा किया|
कार्यक्रम के आयोजक व कार्यक्रम के मुख्य अथिति भगत ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की ‘खिड़किया खोल कर देखने दो हमें,मेरे वतन की तस्वीर बदल रही है,आज से पहले सरकार गठवन्धन से बनती थी,अब विपक्ष गठबंधन से बन रही है’| उन्होंने कहा की जब हमने सोचा की भाबर की स्थिति आने वाले समय में क्या होगी,क्योकि उस समय ट्यूबेल नहीं हुया करते थे और भाबर में पानी की दिक्कत थी,ऐसा लगता था की अगर जल्द ही इस समस्या पर ध्यान न दिया गया तो आने वाले समय में यहाँ का क्या होगा| इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम लोगो ने जमरानीबांध आंदोलन की शुरुआत की थी|
भगत ने कहा की मोदी सरकार भले ही देश का सारा कचरा साफ़ न कर पाई हो लेकिन उसने सब कचरे को एक जगह एकत्र कर दिया है,अब हम सभी की यह जिम्मेदारी बनती है की 2024 में इस कचरे को उठा कर देश की सीमाओं से बहार फेक दिया जाए |
सम्मानित होने वालो में बशीधर भगत नवीन दुम्का ,हरेन्दर दरम्वाल ,सुरेंद्र सिंह ,चन्दन सिंह लतराज ,मनमोहन सिंह नगरकोटी ,गोविन्द सिंह बिष्ट ,लक्षमण रजवार, सचिव। पुरन चंद्र भगत ,राजेंद्र सिंह चुफाल,मोहन चंद्र सुयाल,सचिव ,विपिन चंद्र पांडेय,सुरेश सिंह जीना,नरेंद्र सिंह महरा,सुरेंद्र बर्गली,डूगर सिंह नेगी,केशर सिंह,प्रेम दुमका,इन्दर सिंह बिष्ट,दलीप सिंह गड़िया,के सी त्रिपाठी,चंद्र प्रकाश जोशी मुख्य थे|
आज के कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद,प्रदेश प्रवक्ता विकाश भगत भी उपस्थित थे |

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *