कोविड डेथ को रोकने के लिए देना होगा ध्यान | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कोविड डेथ को रोकने के लिए देना होगा ध्यान

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियांे के साथ प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति और वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि हमें कोविड डेथ को रोकने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा। कोविड संक्रमित तुरंत जरूरी दवाइयां लें, इसके लिये हमें मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था की ओर जाना होगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न समारोहों और आयोजनों में निर्धारित सीमा से अधिक संख्या में लोगों के शामिल होने पर सख्त एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार कोविड-19 संक्रमण के मामलों मंे तेजी आ रही है इसके नियंत्रण और रोकथाम के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड गाइड लाइन का सख्ती से अनुपालन कराया जाय।
                                           मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जारी दिशा निर्देशों का हर हाल में अनुपालन हो इस बात का विशेष ध्यान दिया जाय। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जांच और टीकाकरण के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे यह सुनिश्चित करें कि जांच और टीकाकरण में किसी को भी दिक्कत न आए इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। वीसी के दौरान कोविड मरीजों के इलाज के लिए कोविड केयर सेन्टरों में बेडों की संख्या में कोई कमी नहीं आनी चाहिए और भर्ती मरीजों को सभी सुविधाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
                                           मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि कोविड वैक्सीनेशन को और तेजी से करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उत्तराखंड में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिये कोविड वैक्सीन आते ही इनके वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिग मुख्यमंत्री ने कहा कि कंटेनमेंट जोन पर विशेष फोकस किया जाए ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सेना के रिटायर्ड कर्मियों की भी मदद कोरोना के खिलाफ इस जंग में ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटरों में कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान रखा जाए। जहाँ तक हो सके, बड़ी और खुली जगहों पर वैक्सीनेशन का प्रबंध किया जाए।
                                         मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कालाबाजारी और ओवर रेटिंग, ऑक्सीजन और दवाइयों की कालाबाजारी करने वाले लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाय। ऑक्सीजन के समुचित उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी साथ अस्पतालों में ऑक्सीजन उपयोग की लगातार समीक्षा की जाय। 

                                        समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में सैम्पलिंग व वेक्सिनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा हैं साथ ही जनपद के सभी प्रवेश स्थानों पर सैम्पलिंग का कार्य सुचारू रूप से कि जा रहा है। उन्होंने जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयंाकी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 आर0जी0 नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *