दीपावली के लिए मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति  | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

दीपावली के लिए मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति 

देहरादून। दीपावली के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाये के साथ ही शान्ति एवं कानून व्यवस्था  बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन द्वारा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों थाना पटेलनगर का समस्त क्षेत्र, थाना कोतवाली व कैण्ट का सम्पूर्ण क्षेत्र, थाना पटेलनगर, व क्लेमन्टाउन का सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु  उप जिलाधिकारी सदर, थाना मसूरी, थाना राजपुर तथा मसूरी का सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी मसूरी,  थाना विकासनगर का सम्पूर्ण क्षेत्र  हेतु उप जिलाधिकारी विकासनगर,  थाना कालसी तथा तहसील चकराता का सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी चकराता, थाना ऋषिकेश एवं तहसील ऋषिकेश का सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी ऋषिकेश, थाना डोईवाला एवं तहसील डोईवाला का सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी डोईवाला, थाना डालनवाला एवं रायपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु तहसीलदार देहरादून, थाना नेहरू कालोनी एवं बसन्त बिहार का सम्पूर्ण क्षेत्र  हेतु तहसीलदार देहरादून, थाना चकराता का सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु तहसीलदार चकराता, थाना रानीपोखरी  एवं रायवाला का सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु तहसीलदार ऋषिकेश, थाना प्रेमनगर एवं सहसपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु तहसीलदार विकासनगर, तहसील त्यूनी का सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु तहसीलदार त्यूनी को मजिस्टेªट नियुक्त किया है। उन्होनें नियुक्त सभी मजिस्टेªट को दीपावली पर्व के दौरान उनसे (जिलाधिकारी से ) सम्पर्क बनाये रखने विशेष घटनाओं एवं सूचना से समय-समय पर अवगत कराने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल उनकों (जिलाधिकारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं  अपर जिलाधिकारी प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिये।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *