लोकतंत्र में नाराजगी स्वाभाविक, जल्द होगी दूर: प्रीतम सिंह | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

लोकतंत्र में नाराजगी स्वाभाविक, जल्द होगी दूर: प्रीतम सिंह

देहरादून।  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। बीजेपी के बाद कांग्रेस भी अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है, बाकी 17 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने साफ किया है कि जल्द ही 17 प्रत्याशियों की सूची जारी होने जा रही है।
वहीं, कांग्रेस पार्टी में टिकट ना मिलने से कई दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। जिस पर प्रीतम सिंह का कहना है कि यह स्वाभाविक बात है और यह लोकतंत्र में होता रहता है। अगर एक सीट पर कई दावेदार होते हैं तो सबको टिकट दे पाना असंभव होता है। ऐसे में बहुत सारे लोग पार्टी के आलाकमान के निर्णय को स्वीकार करते हैं, लेकिन कुछ लोग टिकट ना मिलने पर अपनी क्षणिक नाराजगी भी व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की नाराजगी है, उस नाराजगी को पार्टी की ओर से दूर किया जाएगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *