आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सडक़ पर लोगों से भीख मांगी | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सडक़ पर लोगों से भीख मांगी

देहरादून। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए मंगलवार को दून की सडक़ों पर लोगों से भीख मांगी। साथ ही अपनी समस्या बताते हुए प्रदेश सरकार पर कार्यकर्तओं को उपेक्षित करने का अरोप भी लगाया। कार्यकर्ताओं ने शहर के कई हिस्सों में भीख मांगी। सबसे पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता धरना स्थल पर जुटी। यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा महानगर कार्यालय से भीख मांगने का कार्यक्रम शुरू किया। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लैंसडाउन चौक, तिब्बती मार्केट, सर्वे चौक, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए कई स्थानों पर लोगों से भीख मांगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परेड ग्राउंड धरना स्थल पर अपना आंदोलन चला रही हैं। लेकिन उनके पास अब खाने-पीने सहित आवश्यक चीजों को पूरा करने के लिए धनराशि नहीं बची है। लिहाजा उन्होंने भीख मांगने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि से जो धनराशि एकत्रित होगी वह महिलाओं के खर्चा पानी में काम आएगी। इससे पहले परेड ग्राउंड धरना स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही रोष प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति गंभीर नहीं है। लेकिन जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वह धरना स्थल से हटने वाली नहीं हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, प्रदेश महामंत्री सुमति थपलियाल के अलावा प्रतिभा शर्मा, विजय लक्ष्मी नौटियाल, मीना रावत, बीना जोशी, आशा थपलियाल, विमला गैरोला, बसंती रावत, अबला चौहान, ममता रतूड़ी, सुषमा पंचपुरी, शहनाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *