बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में उत्तराखण्ड | Jokhim Samachar Network

Sunday, April 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में उत्तराखण्ड

देहरादून। जमकर हुई बर्फबारी के बाद उत्तराखण्ड में शीतलगहर का प्रकोप छाने लगा है। सर्द हवा अब लोगों को कंपकंपी छुड़ाने का काम कर रही है।
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सरोवर नगर नैनीताल में सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी से पर्यटकों और व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं। इसके अलावा मसूरी के पास धनोल्टी और सुरकंडा के साथ ही चकराता में भी बर्फबारी हुई। बारिश के बाद मसूरी में भी हिमपात के आसार बन रहे हैं। दूसरी ओर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। उत्तरकाशी में गंगा और यमुना घाटी के क्षेत्र बर्फ से पट चुके हैं। बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद हैं। इससे करीब दो दर्जन गांवों की आवाजाही ठप हो गई है। प्रशासन ने मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं। न्यूनतम तापमान में हालांकि वृद्धि हुई है, लेकिन सर्द हवा कंपकंपी छुड़ा रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *