उत्तराखण्ड में भी महिला हिंसा की बारदातें बढ़ी | Jokhim Samachar Network

Wednesday, April 24, 2024

Select your Top Menu from wp menus

उत्तराखण्ड में भी महिला हिंसा की बारदातें बढ़ी

देहरादून। उत्तराखंड में महिला हिंसा की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसकी तस्दीक बढ़ते मामले कर रहे हैं। जिसने पुलिस की नींद उड़ा दी है। ऐसे में पुलिस के लिए अपराधों पर लगाम लगाना चुनौती होगी। जिससे देवभूमि में महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें।
देवभूमि में महिला हिंसा की वारदातें चिंता का विषय बनी हुई है। जिसको लेकर सूबे के सीएम सख्त कार्रवाई की बात कह चुके हैं। भारत में अतीत से ही नारियों को पूजा जाता है। इसके बावजूद देवभूमि में बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई है। जिससे शांत प्रदेश कहे जाने वाले उत्तराखंड में महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। ऐसे में पुलिस के लिए अपराधों पर लगाम लगाना चुनौती होगी. जिससे लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें।
हरिद्वार के भीमगोड़ा क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती रुड़की अपने रिश्तेदारों के यहां कुछ समय रहने के लिए गई थी। जो दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी। परिजनों ने युवती की दो दिन तक तलाश की। जब कोई सफलता नहीं मिली तो रविवार शाम रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
खटीमा के सितारगंज क्षेत्र में बीते 14 नबंवर को हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या उसके पति और महिला की बहन ने किया है. रिश्ते में जीजा-साली के प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने महिला को मौत के घाट उतारा है।
दून में 5 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले पिता को बीते दिन आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़ित बच्ची की मां ने बीते 28 दिसम्बर 2018 को बाल संरक्षण सीमित की मदद से आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया था।
बीते 5 सालों से सरकार और पुलिस प्रशासन के चक्कर काटने के बाद भी एक पिता को इंसाफ नहीं मिल पाया है। बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर हत्या की आशंका जताते हुए सरकार से सीबीआई जांच की मांग की। पीड़ित पिता का कहना है कि पुलिस उनकी बेटी के हत्यारों का अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। तमाम अधिकारियों से मदद की गुहार लगाने के बाद अब वो इंसाफ के लिए आंदोलन करने की तैयारी में है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *