रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के हाथी डंगर वन चौकी क्षेत्र में बाघ ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला बोल दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए।फ इसी दौरान पीछे से आ रहे उनके साथी ने शोर मचाया जिसके बाद बाघ उन दोनों को छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया। शनिवार सुबह हुए इस हादसे से लोगों में दहशत का माहौल है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार की सुबह मालधन चंद्र नगर निवासी धर्मेश कुमार और जितेंद्र प्रसाद बाइक से रामनगर से अपने घर की ओर जा रहे थे। जब वह हाथीडंगर वन चौकी के पा पहुंचे तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया। दोनों को उपचार के लिए रामनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हाथीडंगर इलाके में बाघ एक महिला को अपना निवाला बना चुका है जबकि एक युवक बाघ के हमले में घायल हो चुका है। वहीं बाघ के लगातार बढ़ रहे हमलों के बाद वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है।