किया सवालः क्या मच्छर मारने पर उसे गिना जाता हैः वीके सिंह | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 30, 2024

Select your Top Menu from wp menus

किया सवालः क्या मच्छर मारने पर उसे गिना जाता हैः वीके सिंह

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने उन नेताओं पर निशाना साधा है, जिन्होंने एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या बताने को कहा है। सिंह ने कहा कि क्या मच्छर मारे जाने के बाद हमे उसे गिनते रहें।
जनरल वीके सिंह ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि रात 3.30 बजे मच्छर बहुत थे, तो मैंने हिट से मारा। अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूं या आराम से सो जाऊं।
वीके सिंह ने कहा कि हमला होने के बाद जो स्थिति होती है, उसका आकलन किया जाता है।इसके आधार पर संख्या को लेक एक अनुमान लगाया जाता है। सिंह ने कहा कि 300 मोबाइल एक्टिव थे, इसका मतलब क्या हो सकता है। तीन कैंप थे। एक कैंप में कितने आदमी थे, यह जानकारी खुफिया विभाग दे चुका था। इसके आधार पर एक आकलन किया गया है।
आपको बता दें कि संख्या को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 250 से ज्यादा बताए थे। केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि 400 आतंकी मारे गए। एसएस अहलूवालिया ने कहा कि हमले का उद्देश्य संदेश देना भर था, किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *