लुकास टीवीएस मजदूर संघ का 89 दिन से धरना जारी   | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

लुकास टीवीएस मजदूर संघ का 89 दिन से धरना जारी  

रुद्रपुर  लुकास टीवीएस मजदूर संघ पन्तनगर उत्तराखंड का 89 वां दिन धरना व अनिश्चितकालीन हड़ताल गांधी पार्क रुद्रपुर में जारी रहा संगठन ने शहर के अन्दर जागरूकता अभियान में पर्चा वितरण व 2 मार्च को भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में होने वाली दुपहिया वाहन रैली का प्रचार प्रसार किया। शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आन्दोलन तेज करने की चेतावनी दी है। सिडकुल की यूनियनों से मिल रहा आर्थिक सहयोग आन्दोलन को लम्बा चलाने पर संगठन ने तैयारी की है कहा कि संगठन की मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। संगठन समर्थन में दीपेन्द्र भट्ट जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ व मोहन चंद्र जोशी एडियण्ट कर्मकार यूनियन। अध्यक्ष मनोहर सिंह मनराल के नेतृत्व में धरना जारी है।

पचास लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर    पुलिस ने पचास लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीते सोमवार को पुलिस धौराडाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक को रोक कर उनकी तलाशी ली। पुलिस को युवकों के पास से पचास लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम सूरज सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी प्रधान लाइन धौराडाम और बबलू कुमार पुत्र मंगल सेन निवासी चीमा लाइन धौराडाम बताया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक सीज कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *