भाजपा सरकार की बुद्धी शुद्धि को कॉंग्रेस ने किया हवन यज्ञ    | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 04, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा सरकार की बुद्धी शुद्धि को कॉंग्रेस ने किया हवन यज्ञ   

विकासनगर। नगर कांग्रेस ने हरिपुर सेलाकुई स्थित शिव मंदिर उत्तराखंड की भाजपा सरकार की बुद्धी शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। कांग्रेस ने कहा कि लगतार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार लगातार विफल हो रही है। कहा कि राज्य की जनता को इस जनविरोधी सरकार से मुक्ति मिल सके। इसके लिए बुद्धी शुद्धि यज्ञ किया जा रहा है।
बुद्धी शुद्धि यज्ञ के दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि अस्सी रुपये लीटर का सरसों का तेल दो सौ बीस रुपये लीटर पहुंच गया है। बीस रुपये किलो मिलने वाला टमाटर अस्सी रुपये, शिमला मिर्च, मटर एक सौ बीस रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कहा कि बेरोजगारी के मारे युवा दर दर भटक रहे हैं। महिला उत्पीड़न की घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कानून व्यवस्था मजाक बनकर रह गयी है। आये दिन महिलाओं से दुराचार, छेड़खानी, हत्या, चोरी व लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता त्राहिमाम कर रही है। आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। भाजपा के मंत्री विधायक व नेता ऐशोआराम फरमा रहे हैं। जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है। सरकार की लापरवाही से कोरोना फिर देश में दस्तक दे चुका है। आये दिन राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार देहरादून में भीड़ इकट्ठा कर प्रधानमंत्री की रैली करवा रही है। कहा कि अबकी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नहीं बीस रैली करें, उत्तराखंड की जनता ने भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ने का मन बना लिया है। यज्ञ करने वालों में कोषाध्यक्ष चरण सिंह कोठियाल, नगर महामंत्री दीपक धीमान, नगर सचिव अमित नेगी, प्रचार मंत्री रोशनलाल, सुरेंद्र कुमार, सोहन प्रसाद, पूर्व सैनिक अशोक नेगी, संजीव उपाध्याय, हरीश बिष्ट, योगेश कुमार आदि शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *