पीवीसी बने प्रो. भट्ट का कर्मचारियों ने किया स्वागत | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पीवीसी बने प्रो. भट्ट का कर्मचारियों ने किया स्वागत

श्रीनगर गढ़वाल।  एचएनबी गढ़वाल केन्द्रीय विवि के प्रति कुलपति बने इतिहासकार प्रो. आरसी भट्ट का शुक्रवार को विवि के कर्मचारियों ने अभिनंदन करते हुए फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। कर्मचारियों ने प्रो. भट्ट के पीवीसी बनने पर बधाई देते हुए विवि हित में बताया। विवि के रजिस्ट्रार डॉ.अजय खंडूड़ी, एफओ एके मोहंती, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत ने भी अभिनंदन समारोह में पहुंचकर उनका स्वागत किया। विवि में आयोजित अभिनंदन समारोह में शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र भंडारी एवं पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूडी ने कहा कि प्रो. भट्ट के पीवीसी बनने से गढ़वाल विवि को उनके प्रशासनिक कार्यो एवं कुशल व्यवहार का लाभ मिलेगा। विवि में पीवीसी मिलने से कर्मचारियों, छात्रों व शिक्षकों की समस्याएं समय पर हल हो पायेगी। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह चौहान ने कहा कि प्रो. भट्ट विवि में कई पदों पर रहे है, उनके कुशल व्यवहार एवं कार्य करने की क्षमता का लाभ विवि के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों को मिलेगा। चौहान ने लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी भी विवि की कुलपति द्वारा दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि से सम्मानित करने पर आभार प्रकट किया। कहा कि उनकी वर्षो से लोक गायक नरेन्द्र नेगी को मानद उपाधि दिये जाने की मांग थी, जिसे विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने पूरा किया। जिसके लिए उन्होंने कुलपति का आभार प्रकट किया। पीवीसी बने प्रो. भट्ट ने कर्मचारियों द्वारा अभिनंदन किये जाने पर आभार प्रकट किया। कहा कि सभी कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जायेगा। विवि हित में जो भी काम होगा उसे तय सीमा पर पूर्ण किया। कर्मचारियों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। इस मोके पर शंकर सिंह कठैत, हरेन्द्र मद्रवाल, कर्मचारी नेता देवेन्द्र फर्सवाण, ओम प्रकाश भट्ट, अरविंद कुमार आदि कर्मचारियों ने बधाई दी। अभिनंदन एफओ एके मोहंती, रजिस्ट्रार नरेश खंडूडी, कस्टोल प्रो अरूण रावत, सतीश थपलियाल, राजेन्द्र भंडारी, सुनील भट्ट, विजय रॉय, कमलेश नैथानी, घनानंद, रोशन रावत सहित विवि के कर्मचारी मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *