कैबिनेट मंत्री महाराज ने किया गो फर्स्ट एयर लाइंस सेवा का उद्घाटन   | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कैबिनेट मंत्री महाराज ने किया गो फर्स्ट एयर लाइंस सेवा का उद्घाटन  

ऋषिकेश। जौलीग्रांट (देहरादून) एयरपोर्ट में हवाई सेवाओं का विस्तार जारी है। गुरुवार को यहां गो फर्स्ट एयर लाइंस ने अपनी सेवा देनी शुरू कर दी है। गो फर्स्ट की पहली हवाई सेवा दिल्ली से जौलीग्रांट के लिए शुरू की गई है।
गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट एयर लाइंस सेवा का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा विस्तार से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। गुरुवार को दिल्ली से गो फर्स्ट की पहली फ्लाइट जौलीग्रांट में अपराह्न 3 बजे पहुंची। उसके बाद यही फ्लाइट 3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि दिल्ली से सुबह 11.30 बजे गो फर्स्ट का विमान देहरादून के लिए उड़ान भरेगा, जो दोपहर 12.15 पर देहरादून पहुंचेगा और यहां से 12.45 पर दिल्ली के लिए रवाना होगा। यह विमान 13.40 पर दिल्ली लैंड करेगा। इसके बाद 13.35 पर दिल्ली से दूसरा विमान देहरादून के लिए उड़ान भरेगा, जो 14.30 बजे पर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरेगा और देहरादून से 15 बजे यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। गो फर्स्ट की तीसरी विमान सेवा 13.50 पर मुंबई से देहरादून के लिए उड़ान भरेगी और यह 16.05 पर देहरादून पहुंचेगी और यहां से 16.35 पर मुंबई के लिए यात्रियों को लेकर रवाना होगी। यह विमान सेवा सभी सात दिनों तक संचालित होगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *