महिलाओं को दी कानून की जानकारी   | Jokhim Samachar Network

Tuesday, May 07, 2024

Select your Top Menu from wp menus

महिलाओं को दी कानून की जानकारी  

बागेश्वर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधन में जमीनी स्तर पर महिलाओं के अधिकार विषय पर जागरूकता कार्यक्रम तहसील सभागार बागेश्वर में आयोजित किया गया। जिसमे मंजू सिंह मुंडे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर द्वारा महिलाओं के अधिकार से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई। इसमें घरेलू हिंसा, 125 सीआरपीसी, बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, अधिनियम की जानकारी दी गई। इसी क्रम में हेम चंद्र तिवारी, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने महिलाओं के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर तहसीलदार नवाजिस खालिक, दीपिका आर्या, नायब तहसीलदार,आशा कार्यकत्री, आंगनवाड़ी कार्यकत्री तथा शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *