भारतीय किसान यूनियन ने किया कमेटी का विस्तार | Jokhim Samachar Network

Tuesday, May 07, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भारतीय किसान यूनियन ने किया कमेटी का विस्तार

डोईवाला से आसिफ हसन की रिपोर्ट-

आज रानीपोखरी के बारात घर में भारतीय किसान. यूनियन(टिकैत)की पंचायत की गई।जिसमें जिलाध्यक्ष भाकियू सुबोध जायसवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए जिला सचिव पद पर विकास कठैत,ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अनूप चौहान व न्याय पंचायत रानीपोखरी पद पर रविन्द्र कठैत को नियुक्त किया।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष सुबोध जायसवाल ने कहा की क्षेत्र में आवारा पशु,जंगली जानवरो से किसान त्रस्त है,सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है,ओर न ही इन जानवरो से हो रहे नुकसान का उचित मुआवजा ही दिया जा रहा है केवल मात्र मुआवजे के नाम पर किसानो को दौ चार सौ रुपये देकर मजाक उडाया जा रहा है,इसे भाकियू कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।किसानो को नुकसान का भुगतान लगी कृषि लागत के रूप में होनी चाहिए।बैठक में जिलाध्यक्ष सुबोध जायसवाल,मण्डल महामन्त्री हरेन्द्र बालियान,रणवीर चौहान,धर्मेन्द्र राजेश,संदीप, प्रधान सुधीर रतूडी,पंकज यादव,जयचन्द,शशिराम,दौलतराम,यशपाल मनवाल,मोहित सेमवाल,नीरज कुमार,गुलाब,राजकुमार आदि सैकडो किसान पंचायत में मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *