खाती के 15 परिवारों ने ली कांग्रेस की सदस्यता | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

खाती के 15 परिवारों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

-सत्ता लोभी भाजपा अब झूठ व फरेब से जनता को करना चाहती है दिगभ्रमित: प्रीतम
विकासनगर। नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता उब चुकी है। महंगाई की मार के चलते लोग त्योहार भी नहीं मना पा रहे हैं। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है।
कालसी ब्लॉक के खाती गांव में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में गांव के पंद्रह परिवारों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रीतम सिंह ने कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आम जनता उब चुकी है। लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य तेल, राशन के आसमान छूते दामों के कारण इस बार लोगों की दीपावली फीकी रही। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। आए दिन महिला उत्पीड़न, चोरी, लूट, हत्या जैसी वारदातें हो रही हैं। महंगाई चरम पर पहुंच गयी है। बेरोजगारी के मामले में उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। सरकारी नौकरी में पदों को भरने के बजाए पदों की कटौती की जा रही है। कहा कि पांच वर्ष तक भाजपा ने सत्ता में रहकर काम कुछ नहीं किये। पूर्व मुख्यमंत्रियों की संख्या बढाई है। अब भाजपा के बड़े नेता प्रदेश में अपनी सत्ता जाते देख झूठे वायदे, लोगों की भावनाओं से खेलने, समाज को बांटकर फूट डालो राज करो की नीति पर चल पड़े हैं। डबल इंजन फेल हो गया तो अब भाजपा के नेता कहते हैं पांच वर्ष और दें। पिछले पांच सालों में क्या किया, जो अब पांच साल की बात करते हैं। कहा कि जुमलों से सरकारे नहीं चलती। अब जुमलों पर उत्तराखंड की जनता विश्वास नहीं करने वाली। इस मौके पर कालसी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर, पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष मनोज चौहान, श्याम सिंह चौहान, सुभाष जोशी, अंजू राठौर, प्रधान खाती कृष्णा राठौर, बारु सिंह चौहान, गामा सिंह और केशर सिंह चौहान मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *