हरिद्वार  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चार ने अभियांत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी संकाय, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में विकसित भारत के एनएसएस की भूमिका पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 08, 2024

Select your Top Menu from wp menus

हरिद्वार  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चार ने अभियांत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी संकाय, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में विकसित भारत के एनएसएस की भूमिका पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हरिद्वार  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चार ने अभियांत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी संकाय, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में विकसित भारत के एनएसएस की भूमिका पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।   कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विरेंद्र दत्त सेमवाल ने छात्रों को विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने उत्तराखंड में स्वदेशी तकनीकी के माध्यम से विभिन्न उत्पादों को जानकारी साझा की। संकायाध्यक्ष डॉ सुनील पंवार ने एनएसएस छात्रों को  विकसित भारत निर्माण के लिए सहयोग देने का आह्वाहन किया। यांत्रिकी के विभागाध्यक्ष डॉ० संजीव लांबा ने छात्रों को विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीकी का बेहतर उपयोग एवम नवोन्मेष के लिए प्रेरित किया।  डॉ० सुयश भारद्वाज ने उन्नत भारत  अभियान का जिक्र करते हुए एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों को सराहा। डॉ० एमo एमo तिवारी ने एनएसएस के स्वयंसेवकों को विकसित  भारत के  विभिन्न  आयामों पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।  खेल प्रभारी डॉ० धर्मेंद्र बालियान ने खेल  भावना का जिक्र करते हुए  देश सेवा में एकजुट रहने  का आह्वाहन किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मयंक पोखरियाल ने स्वयंसेवको को विकसित भारत की शपथ दिलाई।  कार्यक्रम विकसित भारत पर केंद्रित था जिसमे प्रबुद्ध जनों के  व्याख्यान आयोजित किए गए। व्याख्यान के बाद स्वयसेवको को विकसित भारत मेगा प्रदर्शनी के भ्रमण भी कराया गया।   कुलपति प्रो० सोमदेव शतांशु  एवम कुलसचिव प्रो० सुनील कुमार ने सफल कार्यक्रम के लिए इकाई एवम संकाय को बधाई दी।

व्यापारी बोले कॉरिडोर को लेकर न फैलाए कोई भ्रम
हरिद्वार राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की अवधूत मण्डल आश्रम में हुई बैठक में व्यापारियों ने कॉरिडोर बनाने का स्वागत किया। कहा कि कोई भी कॉरिडोर को लेकर भ्रम न फैलाएं और सरकार भी प्रभावित व्यापारियों को उचित मुआवजा दे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कुछ लोग कॉरिडोर को लेकर अनेक प्रकार की भ्रांतियां फैला रहे हैं। कॉरिडोर शहर के विकास के लिए बनाया जा रहा है। व्यापारी खुले मन से कॉरिडोर का स्वागत कर रहे हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश के सभी व्यापारी कॉरिडोर बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कॉरिडोर बनने से जिस प्रकार काशी और महाकाल में भव्यता और दिव्यता आ गई है। उसी तरह हरिद्वार भी दुनिया में अपना अलग पहचान बना लेगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *