सर्राफा व्यापारी गोलीकांड का नही मिला अब तक सुराग | Jokhim Samachar Network

Monday, May 06, 2024

Select your Top Menu from wp menus

सर्राफा व्यापारी गोलीकांड का नही मिला अब तक सुराग

देहरादून। तीर्थनगरी में लगभग एक महीने पहले हुए गोलीकांड में पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। मामले को लेकर पीड़ित सर्राफा व्यापारी का परिवार पुलिस से लगातार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगा रहा है। फिलहाल, पीड़ित सर्राफा व्यापारी की हालत काफी गंभीर है। गोली लगने के बाद से पीड़ित विरेंद्र चैहान को पैरालिसिस हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उसे दुकान बंदकर घर की ओर बढ़ते हुए पीछे से गोली मारी थी। इसके बाद वो सारा सामान लूटकर फरार हो गए। ़गोली लगने की वजह से घायल वीरेंद्र चैहान और उनके परिवार का हाल जानने के लिए ऋषिकेश महापौर अनीता ममगाईं उनके घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऋषिकेश को शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां पर इस तरह की लूट की घटना चिंताजनक है। मेयर ने बताया कि सर्राफा व्यापारी विरेंद्र सिंह चैहान पर ही परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी, लेकिन अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। इकलौते कमाने वाले विरेंद्र को पैरालिसिस हो गया है, जिससे परिवार वाले काफी हताश और परेशान हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *