प्री-मानसून की बारिश के बाद सूख रही फसलों को मिला जीवनदान | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

प्री-मानसून की बारिश के बाद सूख रही फसलों को मिला जीवनदान

देहरादून। दून में प्री मानसून की बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। लंबे समय से किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। लगातार हो रही तेज गर्मी के चलते किसानों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थीं। दो दिन पूर्व हुई जोरदार बारिश से सूख रही फसलों को नया जीवन मिल गया है। भीषण गर्मी के चलते किसान फसलों को लेकर चिंता में थे। किसान लगातार बारिश का इंतजार कर रहे थे। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में जो फसलें बारिश पर निर्भर रहती हैं। वहां के किसानों की चिंता और बढ़ी हुई थी। लेकिन दो दिन पूर्व हुई प्री मानसून की बारिश किसानों के लिए अमृत बनकर बरसी है। इस बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली. धान के पौधे, चारे की घास और गन्ने की फसल तेज गर्मी के चलते सूखने लगी थी। लेकिन बारिश ने इन फसलों को जीवन देने का काम किया है। यह जानकारी देते सहायक कृषि अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि इस साल पिछले सालों से गर्मी ज्यादा है। जिससे किसानों की फसलों को सूखने का डर सताने लगा था। पहाड़ी क्षेत्रों की फसलें जो बारिश पर निर्भर रहती हैं, वह भी सूखने लगी थीं। किसानों के आगे पशुओं के चारे का संकट भी गहराने लगा था। लेकिन प्री मानसून की बारिश ने फसलों को नया जीवन दिया है। इस बारिश से धान के पौध की रोपाई, गन्ने और चारे की फसलें एक बार फिर हरी हो जाएंगी। सहायक कृषि अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। किसान इस प्री मानसून की बारिश से खुश हैं। वहीं, बागवानी में आम, लीची और अन्य फूलों को भी इस बारिश से बेहद फायदा होने वाला है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *