हंगाई को लेकर युकां ने सरकार को घेरा  | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

हंगाई को लेकर युकां ने सरकार को घेरा 

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल व डीजल 100 के पार पहुंचा है। रसोई गैस सिलेंडर भरना लोगों के मुश्किल हो गया है। आम लोगों की महंगाई ने पूरी तरह से कमर तोड़ दी है। बावजूद इसके देश के मुखिया अच्छे दिनों का नारा दे रहे हैं। जबकि उन्होंने महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव लड़ा व प्रचंड बहुमत हासिल किया। ऐसा कर भाजपा सरकार ने देश की जनता को छलने का काम किया है।शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष पवन महरा के नेतृत्व में केएमओयू स्टेशन में प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला जलाया। महरा ने कहा देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम 100 के पार पहुंचे हैं। डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ गई है। रसोई गैस सिलेंडर हजार के पार पहुंचने से आम लोगों के लिए इसे भरना खासा मुश्किल हो गया है। कहा भाजपा सरकार ने देश में महंगाई बढ़ाने की उपलब्धि जरूर हासिल की है। युकां प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा 35 रुपये लीटर पेट्रोल के सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार ने देश में महंगाई का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। लेकिन देश की सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आम लोगों के लिए दो वक्त की रोटी खा पाना मुश्किल हो गया है। लेकिन पीएम मोदी अच्छे दिनों की बात कर जनता को छलने का काम कर रहे हैं। कहा अब जनता भाजपा के छलावे में नहीं आने वाली। निश्चित तौर पर देश के लोग भाजपा को सत्ता से बाहर कर इसका बदला जरूर लेंगे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *