पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने ई-रिक्शा संचालन को प्रदर्शन किया | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने ई-रिक्शा संचालन को प्रदर्शन किया

पिथौरागढ़ शहर में ई-रिक्शा संचालन नहीं होने से यूथ कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि जब खड़े ही करने थे तो ई-रिक्शा पर लाखों रुपये क्यों खर्च किए। उन्होंने इसे जनता के धन का दुरुप्रयोग बताया। नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में युकां राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महर ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व पालिका ने नगर में ई-रिक्शा का ट्रायल कराया। तब अपनी फोटो को मीडिया , सोशल मीडिया में प्रचारित कर अपनी पीठ थपथपाई, लेकिन ट्रायल के बाद संचालन करना छोड़ ई-रिक्शा खड़ी कर दी गई हैं। कहा कह कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खास तौर पर सुविधा देने के लिए आम जनता के धन से पांच ई-रिक्शा खरीदी गई, लेकिन अब तक भी उसका लाभ न मिलना लोगों के साथ धोखा है। बाद में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि अगर जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ई-रिक्शा का संचालन नहीं किया गया तो वह आमजन को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। इधर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी का कहना है कि आचार संहिता के कारण वर्तमान में टेंडर प्रकिया नहीं हो सकती। आचार संहिता समाप्त होते ही ई-रिक्शा संचालन के लिए टेंडर प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।
ये रहे शामिल: देश उपाध्यक्ष करन सिंह, प्रदेश सचिव आनंद धामी, केदार सेठी, छात्र संघ महासचिव मुकेश कुमार, जिला महासचिव आयुष धामी, शिवम पंत, केतन ओझा, त्रिभुवन चुफाल, निखिल ऐरी, आशीष सुरखाली, रोशन गिरी, हिमांशु, प्रदीप महर, अंकुर सिंह, राजेंद्र सेठी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *