आप ने किया नए कार्यकर्ताओं का स्वागत | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आप ने किया नए कार्यकर्ताओं का स्वागत

विकासनगर। आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आप
के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूर्व आईजी अनंतराम चौहान के नेतृत्व में दर्जनों
युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। अध्यक्ष अनंतराम चौहान ने युवाओं का
पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों को जन.जन तक पहुंचाने की
अपील की। बुधवार सुबह रसूलपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में
गढ़वाल मंडल अध्यक्ष चौहान ने कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत
किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए
पार्टी की नीतियों को जन.जन तक पहुंचाने की बात कही। कहा कि प्रदेश की
जनता भाजपा और कांग्रेस की सरकारों से ऊब चुकी है। दोनों सरकारों ने
मात्र जनता को लूटने का काम किया है। जिनके विकल्प के रूप में इस बार
प्रदेश में आम आदमी पार्टी सरकार बनायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से
पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान भी किया। इस मौके पर शुभमए
सेन सिंहए राकेशए शूरवीरए मनोजए आदर्शनए रौनकए अर्जुनए शेखर रोहिला आदि
मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *