रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़े नमाजी | Jokhim Samachar Network

Monday, April 21, 2025

Select your Top Menu from wp menus

रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़े नमाजी

रुड़की रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज शुक्रवार को मस्जिदों व खानकाहों में अदा की गई। रोजे में हजारों लोग सामूहिक रूप से नमाज के लिए जुटे। अल्लाह के आगे हाथ फैला कर रोजेदारों ने रोजा कबूल करने और गुनाहों को माफ करने की दुआ मांगी। दुआ के दौरान नमाजियों की आंखें नम हो गई। सामान्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजियों की तादाद ज्यादा रही। जिसके चलते क्षेत्र की दरगाह साबिर साहब जुमा मस्जिद, सिद्दीकिया मस्जिद, चिश्तिया मस्जिद, त्यागान मस्जिद, मुजावरन मस्जिद, मस्जिद, पीर गैब अली साहब मस्जिद सहित अन्य मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। नमाजियों का मस्जिद आना 12 बजे से ही शुरू हो गया था। समय से पहले ही मस्जिदें नमाजियों से भर गई थी। नमाज अदा करने के लिए कई लोग अपने साथ चादर व चटाई लेकर मस्जिद पहुंचे थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *