श्रमिक संगठनों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

श्रमिक संगठनों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू

देहरादून। न्यूनतम मजदूरी, नई पेंशन नीति को बंद करने, परिवहन नीति में संशोधन और श्रमिकों की तमाम मांगों को लेकर श्रमिक संगठनों के आह्वान पर उत्तराखंड में भी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए है।। इसमें उत्तराखंड से पांच श्रमिक संगठनों से जुड़े बैंक-बीमा, ग्रुप सी के केंद्रीय कर्मचारी समेत होटल व फैक्ट्रियों आदि के 50 हजार से अधिक कामगार कार्य से विरत रहे। वहीं, सिटी बस, ऑटो-बिक्रम, टैक्सी यूनियनों ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए इसका हिस्सा बनने की बात कही है।
आइएसबीटी परिसर में आयोजित सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) की बैठक में जिला संयोजक ने कहा कि श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को उत्तराखंड में भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर रहते हुए विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़े कामगार गांधी पार्क में एकत्र हुए और फिर घंटाघर तक रैली निकाली जाएगी। इसी तरह बैंक-बीमा समेत केंद्रीय संस्थानों व कई अन्य प्रतिष्ठानों से जुड़े कामगारो ने अपने-अपने स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया।
इन्होंने दिया हड़ताल को समर्थन दून ऑटो रिक्शा यूनियन, ऑटो रिक्शा संघर्ष समिति, जिला देहरादून ड्राइवर कंडक्टर यूनियन, मैक्सी कैब टैक्सी वर्कर्स यूनियन, विक्रम यूनियन, कमांडर जीप यूनियन, महानगर बस सेवा, दून टैक्सी चालक यूनियन, दून टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन आदि ने परिवहन सेक्टर की रक्षा का आह्वान करते हुए 16 सूत्री मांगों पर हड़ताल का समर्थन किया है। इनमें से ज्यादातर ने परिवहन सेवाओं को ठप रखने का भी ऐलान किया है। गैर संगठित सड़क परिवहन मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। परिवहन वाणिज्यिक चालकों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराया जाए।
उत्तराखंड में उत्तरांचल बैंक इंपलॉइज यूनियन से जुड़े करीब पांच हजार बैंक कार्मिक दो दिवसीय हड़ताल का हिस्सा बने। यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि सभी बैंक कार्मिक अनिकांत पैलेस स्थित कैनरा बैंक पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी कर्मी गांधी पार्क पहुंचें और श्रमिक संगठनों की रैली में भाग लिया। इसी तरह बीमा सेक्टर के सैकड़ों कर्मी भी हड़ताल में शरीक हुए। आयकर विभाग, डाक विभाग, सर्वे ऑफ इंडिया समेत करीब एक दर्जन केंद्रीय संस्थानों के प्रदेशभर के छह हजार कर्मी (ग्रुप सी) भी दो दिवसीय हड़ताल का हिस्सा बने। आयकर कर्मचारी महासंघ के क्षेत्रीय सचिव विरेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारी एवं कामगार परिसंघ के आह्वान पर हड़ताल की गयी है। आयकर कर्मियों ने सुभाष रोड स्थित आयकर भवन में आंदोलन किया। इसी तरह अन्य विभागों के कार्मिकों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में विरोध-प्रदर्शन किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *