बागेश्वर  कपकोट डिग्री कॉलेज में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो हुई है। प्रतियोगिता को लेकर लोगों में जोश है | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बागेश्वर  कपकोट डिग्री कॉलेज में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो हुई है। प्रतियोगिता को लेकर लोगों में जोश है

बागेश्वर  कपकोट डिग्री कॉलेज में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो हुई है। प्रतियोगिता को लेकर लोगों में जोश है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दलीप सिंह नेगी व बीसी तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता में चार टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला लीली की टीम ने 31 रनों जीता। डिग्री कॉलेज खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य नेगी ने कहा कि कॉलेज में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। आज भारत की बेटियां हर खेल में अपना लोहा मनवा रही है। सभी से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की अपील की। इसके बाद लीली व कपकोट के टीम के बीच प्रतियोगिता शुरू हुई। टॉस जीतकर लीली ने पहले खेलने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने आठ ओवर में 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कपकोट की टीम 18 रन ही पाई। इस तरह लीली की टीम ने 31 रनों से मैच जीत लिया। लीली की टीम में गंगा, ज्योति, दिया भावना आदि शामिल रहे, जबकि कपकोट की टीम में गरिमा उपाध्याय, माया उपाध्या आदि शामिल रहे।
36 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाई बहाल
बागेश्वर    कपकोट। तहसील के कन्यूटी में चीड़ का पेड़ गिरने से पोथिंग समेत क्षेत्र की बिजली गुल है। 36घंटे बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। लोगों ने ऊर्जा निगम से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की देर शाम क्षेत्र में धमाके के साथ बिजली गुल हो गई। सोमवार की देर शाम तक भी बिजली नहीं आई। 36 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। बिजली के अभाव में उनके उपकरण शोपीस बने हैं। मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। अब प्रवासियों से भी बात नहीं हो पा रही है। जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। इधर ऊर्जा निगम के एसओ एसएस भंडारी ने बताया कि कन्यूटी में चीड़ का पेड़ गिरकर लाइन ध्वस्त हुई है। कर्मी मौके पर गए हैं। जल्द आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *