दुनिया भर में महिलाएं प्रेरणा का स्त्रोत हैं। अपने पारिवारिक जीवन और व्यावसायिक कार्य में वे जिस तरह से संतुलन कायम करती हैं वही संतुलन उन्हें शक्ति और गरिमा का प्रतीक बनाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस #Choose to Challenge विषय पर आधारित है। जब चुनौतियों की बात आती है तो भारत की महिलाएं हमेशा मुकाबले को तैयार रहती हैं और वे विजयी बन कर उभरती हैं।
उत्तराखंड पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज कहते हैं, ’’महिला सशक्तिकरण हमेशा से हमारी सरकार का एजेंडा रहा है। हमारे प्रदेश की महिलाएं सभी क्षेत्रों में सफल हो रही हैं और मैं उत्तराखंड की नारी शक्ति को प्रणाम करता हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को प्रोत्साहित करता हूं कि वे ऐसी पहलकदमियां करें जिनसे उनकी उन्नति हो और उससे राज्य की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।’’
उत्तराखंड पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावालकर ने कहा, ’’उत्तराखंड सरकार निरंतर ऐसी योजनाओं पर काम कर रही है जो प्रदेश की महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करने में सहायक हों। हमारी योजनाएं- पंडित दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे तथा ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होमस्टे ग्रांट स्कीम पर्यटकों के लिए साफ-सुथरे और किफायती होमस्टे निर्मित व प्रदान करने के लिए कार्यरत हैं।
उत्तराखंड में खानपान, हस्तशिल्प, होमस्टे व अन्य सैगमेंटों की विविधतापूर्ण रेंज है जिनका संचालन और प्रबंधन प्रेरणादायी महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। ये महिलाएं उत्तराखंड का गौरव हैं और वे हमारी स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर काम कर रही हैं।