महिला कांस्टेबलों की तत्काल नियुक्ति की जायेगी: एसपी देहात | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

महिला कांस्टेबलों की तत्काल नियुक्ति की जायेगी: एसपी देहात

विकासनगर। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने चकराता थाने का निरीक्षण किया। एसपी देहात ने कहा कि थाने में महिला कांस्टेबल और पर्याप्त फोर्स तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। शुक्रवार दोपहर एसपी देहात कमलेश उपाध्याय चकराता थाने पहुंचीं, जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने के असलहों, हथियारों, मालखाने और दस्तावेजों का निरीक्षण किया। साथ ही एसपी देहात उपाध्याय ने थाने की बैरिकों और रिहायशी इलाके का भी जायजा लिया। एसपी ने कहा कि चकराता में क्राइम रेट बहुत कम है, जो एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि चकराता थाने में सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं। कहा कि यहां कांस्टेबल कम हैं। कहा कि एक भी महिला कांस्टेबल नहीं है। एसपी देहात ने कहा कि जल्द ही महिला कांस्टेबलों की तैनाती कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने थाने की बिल्डिंग के जीर्णोद्धार के लिए अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। एसपी देहात ने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में नशे का कारोबार कर रहे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्र में चल रहे होटलों व रिजॉर्ट के कर्मचारियों के सत्यापन करने के आदेश भी दिए। इस दौरान एसपी देहात ने कार्यालय में अच्छा कार्य करने पर कांस्टेबल सन्नी चंद व सुधीर चौधरी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष चकराता सतेंद्र सिह भाटी, एसआई निखिल चौधरी, सुधीर चौधरी, सन्नी चंद आदि उपस्थित थे।।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *