ऋषिकेश। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के डोईवाला कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला योजना समिति के सदस्य बलविंदर सिंह का स्वागत किया गया। रविवार को संगठन कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित जिला योजना समिति सदस्य ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। क्षेत्र में विकास योजनाएं लाना प्राथमिकता होगी। संगठन प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आहत प्रदेश की जनता को कांग्रेस से उम्मीद जगी है। लिहाजा आगामी विस चुनाव में पार्टी की जीत पक्की है। मौके पर एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष आरिफ अली, युकां प्रदेश सचिव मनीष यादव, पूर्व प्रधान उमेद बोरा, सभासद गौरव मल्होत्रा, तेजपाल सिंह, सावन राठौर, शुभम कांबोज, आशिक अली, अमन बिष्ट, वसीम अली, सूरज भट्ट, तेजपाल सिंह, आदिल अली, मोहम्मद सोहेल, राहुल आर्य, अतुल शर्मा, विमल गोला, सार्थक सैनी, तालीम राणा आदि उपस्थित रहे।