भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल का स्वागत | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल का स्वागत

रुड़की।  भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मास्टर सत्यपाल सिंह का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल सिंह ने प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रत्याशी बनाए जाने पर स्वागत समारोह कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा पर भाजपा का परचम लहराएगा जाएगा। भाजपा में ही एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। कहा कि भाजपा पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान है। मौजूदा विधायक ने विधानसभा में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया है। जिनसे क्षेत्र की जनता नाराज है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुमार, अजय गोयल, राजकुमार कसाना, डॉ. राजेश सैनी, नरेश धीमान, रघुवीर सिंह, चंदन त्यागी, वीरेंद्र प्रभु, विजेंद्र सैनी, रामकुमार, तेजपाल, अंकुश पंडित, रजनीश सैनी, संजय बजरंगी, भूपेंद्र सैनी, सुमित सैनी, योगेश त्यागी, सुशील राठी और संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *