विकासनगर। उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने मझियारना खत के समालटा में विराजमान हुए छत्रधारी चालदा महाराज मंदिर में सपरिवार देव दर्शन कर मत्था टेका। विधानसभा अध्यक्ष ने महराज की पूजा अर्चन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। विस अध्यक्ष ने कहा कि चालदा महाराज की बड़ी मान्यता है। विधानसभा में विधिवत उत्तराखंड की संस्कृति के साथ-साथ जौनसार-बावर की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विधिवत विधायकों की समिति का गठन किया है, जिससे यहां के रीति रिवाज परंपरा एवं भाषा का संरक्षण किया जा सके। अग्रवाल ने कहा है कि धाम बनाये नहीं जाते उनकी महत्ता खुद ही धाम बनाती है। ऐसे ही हनोल महासू स्वता ही पांचवां धाम है। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर, खत के स्याणा अर्जुन सिंह तोमर, सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक केएस चौहान, भाजपा साहिया मंडल के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, अनिल तोमर, चतर सिंह चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, सतपाल चौहान, सुरभि तोमर, सरदार सिंह तोमर, संसार सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।