विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान द्वारा विभिन गांवों का पैदल भ्रमण कर व्यापक जनसंपर्क किया | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान द्वारा विभिन गांवों का पैदल भ्रमण कर व्यापक जनसंपर्क किया

अल्मोड़ा – माननीय विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान द्वारा विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत बोड़ा, थवनैली, थाला, निशनैली, कोटा,जामडी, तिरनैली आदि गांवों का पैदल भ्रमण कर व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की एवं तत्काल समाधान करने हेतु निर्देशित किया। ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्या का समाधान भी दूरभाष से जिला स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल करवाया। कोविड-19 वायरस रोकथाम हेतु ग्रामीणों को मास्क वितरित किये साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19  वायरस की रोकथाम हेतु  दी गई जानकारियों को जनता तक पहुंचाया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न विभाग द्वारा उपलब्ध किए गए राशन की जानकारियां भी ग्रामीण जनता को दी। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की व्यवस्था हो रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन मंगलता-तरनैली मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों से तत्काल मोटर मार्ग का कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार प्रकट किया मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा विधानसभा निधि से गरीब एवं निर्धन परिवार की महिलाओं को चैक के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मंगल सिंह रावत, शिवराज सिंह, लीलाधर भट्ट, रेवाधर भट्ट, देवाशीष नेगी पप्पू बाणी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *