शेष धारा लक्ष्मण कुंड के महंत बने उपमन्यु दास महाराज | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

शेष धारा लक्ष्मण कुंड के महंत बने उपमन्यु दास महाराज

ऋषिकेश। शेष धारा लक्ष्मण कुंड आश्रम में महंत उपमन्यु दास महाराज का पट्टाभिषेक किया गया। संतों ने महंत उपमन्यु महाराज को अपना आशीर्वाद देकर उनके शतायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोमवार को शेष धारा लक्ष्मण कुंड आश्रम में कार्यक्रम में कई आश्रमों के महंत और संत शामिल हुए। पीएम नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी भी कार्यक्रम में पहुंचे। संतों ने उपमन्यु दास शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी अभिराम दास महाराज का विधि विधान से पट्टाभिषेक किया। तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि शेषधारा लक्ष्मण कुंड के महंत कृष्ण दास हाल ही में ब्रह्मलीन हुए थे। इसके पश्चात ब्रह्मलीन महंत कृष्ण दास की इच्छा अनुसार ही उपमन्यु दास महाराज को आश्रम का महंत बनाया गया है। सभी संतों ने महंत उपमन्यु को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी ने भी संतों से आशीर्वाद लिया। मौके पर रामानंद आश्रम के संस्थापक स्वामी अभिराम दास महाराज, महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर डॉ. रामेश्वर दास, महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज, मेयर अनीता ममंगाई, महामंडलेश्वर वृंदावन दास, महंत निर्मल दास, महंत दुर्गादास, महंत विष्णु दास, महंत सुरेश दास, महंत चक्रपाणि, महंत गणेश दास, महंत महावीर दास, महंत प्रमोद दास, नारायण दास, महंत रघुवीर दास, हरि चरण दास, कृष्ण मुरारी दास, अभिषेक शर्मा, संजय भट्ट, गोविंद सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *