केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से किया संवाद | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से किया संवाद

विकासनगर। पछुवादून दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सहसपुर विधान सभा के अटकफार्म-तेलपुरा पंचायत में हर घर भाजपा, घर घर भाजपा अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद किया और भाजपा के पोस्टर चस्पा किए।
ग्रामीणों से संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा आम जनता की पार्टी है। यहां छोटा कार्यकर्ता भी संगठन और सरकार में बड़े पद पर पहुंचता है। भाजपा में कार्यकर्ता को जिम्मेदारी काबिलियत के आधार पर दी जाती है। जबकि अन्य पार्टियों में पारिवारिक विरासत के आधार पर पद बांटे जाते हैं। कहा कि लोगों को भाजपा से जुड़ कर विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को शालीनता और अनुशासित रहते हुए पार्टी की पहुंच हर घर तक बनाने की सलाह दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुखेदव फर्सवाण, अरविंद सोलंकी, नगर निगम पार्षद बीना रतूड़ी, हरीश चौहान, यशपाल नेगी, खेमलता नेगी, बल बहादुर थापा, सूर्य बहादुर राणा, महाराज नेगी, डिकेंद्र बिष्ट, अनिल नौटियाल, मदन मोहन खंतवाल, देवेंद्र थपलियाल, नंदन सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *