तेज रफ्तार से चल रही कार सड़क पर पलटी दो की मौत, दो घायल | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

तेज रफ्तार से चल रही कार सड़क पर पलटी दो की मौत, दो घायल

देहरादून। रविवार को तड़के मसूरी से देहरादून आ रही एक तेज रफ्तार मारुति बलेनो कार सड़क पर पलट गई। उसमें सवार घायलों को 108 की मदद से दून अस्पताल पहंुचाया। जहां उपचार के दौरान दो की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार तड़के करीब 4.10 बजे पर साईं मंदिर के पास एक मारुति कार नंबर यूके07बीवाई6048 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार मसूरी से देहरादून की तरफ काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। सूचना पर उप निरीक्षक उमेश कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार घायलों को बाहर निकाल कर 108 से दून अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान दो वाहन सवार युवकों अनिल कुमार सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा टिहरी गढ़वाल उम्र 26 वर्ष और नीरज पुत्र रूप सिंह ग्राम श्रीकोट तहसील घनसाली टिहरी गढ़वाल उम्र 20 वर्ष को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया।
वाहन में सवार अन्य घायल दो युवक रोहित उर्फ चीनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गणेश विहार, अनिल कुमार सिंह पुत्र सुंदर सिंह नेहरू कॉलोनी उम्र 21 वर्ष (वाहन चला रहा था) तथा ऋषभ पुत्र गब्बर सिंह निवासी शांति विहार नेहरू कॉलोनी उम्र 19 वर्ष का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। वाहन में सवार लड़की अदिति नेगी पुत्री राज कमल नेगी निवासी बंजारावाला नेहरू कॉलोनी उम्र 21 वर्ष सकुशल है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *