5 मार्च से दो दिवसीय महिला होलीकोत्सव | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

5 मार्च से दो दिवसीय महिला होलीकोत्सव

अल्मोड़ा। महिला होलीकोत्सव को लेकर महिला कल्याण संस्था की ओर से शुक्रवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में बैठक की गई। तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 व 6 मार्च को महिला होलीकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि पहले दिन स्कूल की छात्राओं व हर मोहल्ले की टीमों की प्रतियोगिता होगी। इसमें जो प्रथम, द्वितीय व तृतीय आएगा, वह बाहर से आने वाली टीमों के साथ 6 मार्च को प्रतिभाग करेंगे। हर टीम में 10 महिलाएं भाग लेंगी। हर टीम को 15 मिनट का समय दिया जाएगा। दूसरे दिन 6 मार्च को महिला होल्यार सिद्धनौला मंदिर से नंदादेवी मंदिर परिसर तक सांस्कृतिक जुलूस निकालेंगीं। यहां बैठक में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, आशा कर्नाटक, दीपा सतीश जोशी, मंजू जोशी, सरला बिष्ट, अनीता रावत, राधिका जोशी, ममता चौहान, दीपा जोशी, आशा पंत, मंजू रावत, ममता कपूर, लता पांडे, पारु उप्रेती, इन्द्रा घनघरिया, बिमला तिवारी, कविता पांडे, मंजू जोशी, हेमा कांडपाल, ममता आर्या आदि मौजूद रहीं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *