देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की ओर से दो दिसंबर को आयोजित मैराथन को लेकर यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि शनिवार की रात आठ बजे से ही सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, जबकि रविवार को मैराथन के दिन सुबह छह बजे से 11 बजे तक रूट डायवर्ट रहेंगे। मैराथन में आने वालों के वाहन बन्नू स्कूल ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।
मैराथन की दूरी 21 किमी रूट पुलिस लाइन से आराघर टी जंक्शन, आराघर, द्वारिका स्टोर, सर्वे चैक, यूकेलिप्टस चैक, दिलाराम चैक, ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला से वापस पुलिस लाइन इसी रूट से। हॉफ मैराथन रूकुल दूरीरू 10 किमी रूटरू पुलिस लाइन, आराघर टी जंक्शन, आराघर, द्वारिका स्टोर, सर्वे चैक, ग्रेट वैल्यू से वापस पुलिस लाइन इसी रूट से। रिस्पना से घंटाघर व राजपुर रोड जाने वाला यातायात आइएसबीटी से बल्लूपुर होते हुए जाएगा। रिस्पना से मसूरी जाने वाला यातायात रिंग रोड पुलिया नंबर 6 से सहस्रधारा रोड होते हुए चलेगा। रिस्पना से रेलवे स्टेशन जाने वाला यातायात कारगी चैक से मातावाला बागध्आईएसबीटी होते हुए चलेगा।
मसूरी से हरिद्वार व ऋषिकेश को जाने वाला यातायात साईं मंदिर से सहस्रधारा रोड थानो होते हुए चलेगा। मसूरी से विकासनगर, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब जाने वाला यातायात जोहड़ी गांव, कैंट, बल्लूपुर होते हुए चलेगा। यूकेलिप्टस से ग्रेट वैल्यू तक सड़क का बाया भाग यातायात व दूसरा भाग मैराथन के लिए खुला रहेगा।
राजपुर रोड से रिस्पना जाने वाला यातायात घंटाघर, बल्लूपुर व आइएसबीटी होते हुए चलेगा। प्रिंस चैक से रिस्पना जाने वाला यातायात रेसकोर्स चैराहा से दामिनी चैराहा से नेगी तिराहा धर्मपुर होते हुए भेजा जाएगा। मैराथन मार्ग के मुख्य कटों पर रोके गए यातायात रोक-रोककर धावकों के अधिक दूरी होने पर पार कराया जाएगा।
सहस्रधारा, रायपुर से घंटाघर आने वाले यातायात आइटी पार्क से साईं मंदिर होते हुए भेजा जाएगा।