व्यापार मंडल ने कराई व्यापारियों की थर्मल स्क्रीनिंग  | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 11, 2024

Select your Top Menu from wp menus

व्यापार मंडल ने कराई व्यापारियों की थर्मल स्क्रीनिंग 

बागेश्वर। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए गुरुवार को व्यापार मंडल की पहल पर व्यापारियों की थर्मल स्क्रीनिंग को लेकर अभियान चलाया गया। रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से पहले दिन करीब 150 व्यापारियों की जांच की गई। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। शुक्रवार से सभी व्यापारियों के रक्त समूहों की जानकारी भी ली जाएगी। इसे सोसायटी की ब्लड डायरेक्ट्री में दर्ज किया जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी के नेतृत्व में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए अभियान चला। स्टेशन रोड से सोसायटी के सदस्यों ने स्क्रीनिंग की शुरुआत की। एक घंटे तक उन्होंने एसबीआई तिराहे तक करीब डेढ़ सौ व्यापारियों की जांच की। सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि व्यापारियों की जांच करने के साथ उन्हें मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने और बार-बार हाथों को साबुन से धोने या सेनेटाइजेशन करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। अध्यक्ष सोनी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में व्यापारियों को विशेष भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल नगर के सभी पंजीकृत व्यापारियों की जांच करेगा। बताया कि आज से व्यापारियों का ब्लड ग्रुप भी एकत्रित किया जाएगा। ताकि किसी रक्त पीडि़त को जरूरत पडऩे पर उनसे संपर्क कर मदद ली जा सके। इस मौके पर संस्था के डा. हरीश दफौटी, मोहिउद्दीन अहमद, जगदीश उपाध्याय, दीपक बिष्ट सहित व्यापारी मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *