देहरादून। पर्यटक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश देने के उद्देश्य से हिमालय आईकन संस्थान ने पिछले कुछ दिनों से अभियान छेड़ा हुआ है। इस क्रम में मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष ने स्यम मसूरी से दून तक पद यात्रा की। मसूरी से दून आते समय जगह जगह पालीथीन का कचरा देख वे खिन दिखे।
देहरादून के पर्यटक स्थल पालीथीन व प्लास्टिक से पटे पड़े है। जिससे प्राकृतिक क्षेत्रों में भी पर्यावरण प्रदूषण फैलने लगा है। इसके लिए हिमालय आईकन संस्था ने एक अभियान की शुरूआत की है। संस्था के सदस्य पर्यटक स्थलों से पालीथी व प्लास्टिक का कचरा उठाकर कूडे दान में डालने का काम करते आ रहे है। आगे संस्था मसूरी मार्ग पर प्लास्टिक व पालीथीन का कचरा उठाने की योजना बना रही है। इसी उद्देश्य से संस्था के अध्यक्ष रितेश फरस्वाण ने स्यम पदयात्रा कर पूरे मसूरी मार्ग का जायेजा लिया।