पिथौरागढ़ शहर में लोकतंत्र के पर्व पर अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए जहां अधिकांश लोग अपने कर्तव्य से विमुख रहे तो वहीं वृद्ध और बीमार लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को आईना दिखाया। बुजुर्ग मतदाता परिवार के कंधों का सहारा लेकर, दोपहिया वाहनों से मतदान केंद्र पहुंचे। बेरीनाग के भट्टीगांव बूथ में 81 वर्षीय बुजुर्ग गुलाब राम ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोक कल्या के लिए लोकतंत्र की स्थापना की गई है। जब लोग अलोप हो जाएंगे तो राजनीति दिशाहीन हो जाएगी। उन्होंने सभी युवाओं से बढ़ चढ़कर मत देने की अपील की है।