।मानसखंड विज्ञान केंद्र में पर्यावरण बचाने पर हुई चर्चा | Jokhim Samachar Network

Friday, July 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

।मानसखंड विज्ञान केंद्र में पर्यावरण बचाने पर हुई चर्चा

अल्मोड़ा जिले में मानसखंड विज्ञान केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम् श्री डॉ ललित पांडे, सेवानिवृत्त कमांडेंट एम एस नेगी थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम् श्री ललित पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि हमें पर्यावरण दिवस 2024 के विषय को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। हम सभी को भी यह जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए तथा उपयोगी वृक्ष लगाकर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना योगदान देना चाहिए। डॉ नवीन चंद्र जोशी, प्रभारी मानसखंड विज्ञान केंद्र ने अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया और यूकॉस्ट तथा मानसखंड विज्ञान केंद्र के बारे में जानकारी दी। डॉ जोशी ने कहा कि हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता और जल संसाधनों का एक महत्वपूर्ण गढ़ है एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से तेजी से खतरे में है। जलवायु परिवर्तन को कम करने और इस संवेदनशील लेकिन महत्वपूर्ण क्षेत्र की रक्षा के लिए व्यापक रणनीतियों की तत्काल आवश्यकता है। डॉ एस एस सामंत ने विश्व पर्यावरण दिवस के प्रारम्भ के बारे में बताया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के शीर्षक ‘भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण तथा सूखा प्रतिरोधक क्षमता’ पर विस्तार में उदाहरण के साथ व्याख्यान दिया। डॉ सामंत ने कहा कि सूखा प्रतिरोधक चौड़ी पत्ती वाले पेड़ो को लगाने से भूमि को पुनर्स्थापित किया जा सकता है तथा मरुस्थलीकरण को रोका जा सकता है। सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कमांडेंट एम एस नेगी ने पेड़ों की उपयोगिता पर जोर देते हुए सभी से जंगलों को बचाने की अपील की। डॉ वसुधा पंत ने कहा कि जंगलों में लगने वाली आग जमीन के अंदर के जल स्तर को भी कम करती है। नौले और धारे सूख रहे हैं तथा उनको बचाने के लिए पेड़ लगाने की आवशयकता है, उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट को भी कम करने की बात कही। इस अवसर पर लता बोरा, राधा बिष्ट, लता तिवारी, लीला बोरा, मीना भैसोड़ा, हीरा कनवाल, भूपेंद्र वल्दिया एवं केंद्रीय विद्यालय की अध्यापिका शिल्पा जोशी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन तमन्ना बोरा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा मानसखंड विज्ञान केंद्र में आयोजित पहले समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। लिटिल साइंटिस्ट में वर्धा एवं ध्रुवम जोशी को, रोबोटिक्स और कोडिंग में दर्श सिंह किरोला एवं राघव भट्ट को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन में मानसखंड विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदीप तिवारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मानसखंड विज्ञान केंद्र के शिवम् पंत, मनीष पालीवाल, भास्कर देवड़ी, संजय कनवाल, पारस कुमार, उमेश बिष्ट, मोहन सिंह सिंह नेगी, धर्मेंद्र सिंह जीना, सोहैल सिंह कनवाल, सनी एवं अंकित कुमार आदि ने सहयोग किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *