बाइक दुर्घटना में घायल युवक की भी उपचार के दौरान हुयी मृत्यु | Jokhim Samachar Network

Wednesday, February 12, 2025

Select your Top Menu from wp menus

बाइक दुर्घटना में घायल युवक की भी उपचार के दौरान हुयी मृत्यु

चमोली शुक्रवार को कंडारीखोड़ बच्छुवाबाण लिंक मोटर मार्ग पर हुई बाइक दुर्घटना में गंभीर अवस्था में घायल 22 वर्षीय हेमंत पुत्र सुरेन्द्र सिंह ग्राम बच्छुवाबाण तल्ला का हल्द्वानी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। बतादें के शुक्रवार सुबह इस लिंक मोटर मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। इस दुर्घटना में कंडारीखोड़ निवासी 11 वर्षीय आजस्विन पुत्र स्व कलम सिंह की मृत्यु हो गई थी। वही अब गंभीर घायल हेमंत ने भी उपचार के दौरान हल्द्वानी अस्पताल में गत 28 मई की रात दम तोड़ दिया। पूर्व प्रधान पान सिंह और जिपंस अवतार पुण्डीर का कहना है कि सड़क खस्ताहाल होना ही दुर्घटना का कारण बनी है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *