इछला की महिलाओं ने महासू महाराज  को चांदी का छत्र चढ़ाया  | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

इछला की महिलाओं ने महासू महाराज  को चांदी का छत्र चढ़ाया 

विकासनगर। ईछला गांव के बरकाटा की रईणियों (महिलाओं) ने बुधवार को बौंठा महासू मंदिर चालदा में चांदी का छत्र चढ़ाया। महिलाओं ने आपस में चंदा एकत्र कर महासू महाराज के लिए छत्र बनाया था। बुधवार को अपने परिजनों के साथ गांव से मंदिर पहुंचीं महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्र महाराज को चढ़ाकर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की मन्नतें मांगी। इस दौरान मंदिर के वजीर बलदेव सिंह तोमर, भंडारी इंदर सिंह चौहान, रोशन सिंह भंडारी, महावीर सिंह चौहान, गीता देवी, रण देवी, प्यारो देवी, उर्मिला देवी, प्रभा देवी, विनीता आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *