रोटरी दून विकास का पदभार ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया | Jokhim Samachar Network

Friday, July 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

रोटरी दून विकास का पदभार ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया

विकासनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी दून विकास का पदभार ग्रहण समारोह शनिवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रगान और मंत्रोचारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष ने नव नियुक्त अध्यक्ष रोहित गुप्ता को कॉलर और चार्टर प्रदान कर विधिवत उनके अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया को संपन्न कराया। विकासनगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष संजीव राणा ने अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित गुप्ता और उनकी टीम को अपने कार्यकाल में हुए समाज सेव के कार्यों की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष स्तर पर उन्हें दस पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि रोटरी द्वारा निर्धारित लक्ष्यों एवं जन उपयोगी सेवाओं को और विस्तार दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नयी टीम की घोषण भी की, जिसमें अमित अग्रवाल को पूर्व सचिव राजेश अग्रवाल ने पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान अरुण गोगिया, प्रभजोत सिंह और रिंकू कन्नौजिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डाकपत्थर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह गुंसाई को उनके समाज के प्रति विशिष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संजय गुप्ता, सुरेश रावत, अनिल जैन, दीपक मित्तल, दिनेश भंडारी, विकास जैन, तरूण अरोड़ा, राजीव चावला, संजय अग्रवाल, अजय अरोड़ा, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *