लॉकडाउन तक संस्था जरूरतमंदांे की सेवा जारी रखेगीः सुमित तिवारी | Jokhim Samachar Network

Monday, May 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

लॉकडाउन तक संस्था जरूरतमंदांे की सेवा जारी रखेगीः सुमित तिवारी

हरिद्वार। जरूरतमंदांे को भोजन व मध्यम वर्गीय परिवारों को कच्चा राशन उपलब्ध करवाने वाली, जनसेवा में अग्रणी संस्था श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वावधान में 39 वे दिन, 1200 (बारह सौ) से ज्यादा जरूरत मंदो को भोजन उपलब्ध करवाया गया। संस्था लगातार हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में निःस्वार्थ भाव से हर वर्ग के लोगों की मदद करती आ रही है।
श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय महासचिव पंडित सुमित तिवारी ने बताया कि विगत 39 दिन के प्रयास से आज पूरी पंचपुरी हरिद्वार में अब तक संस्था द्वारा लगभग 38,000 (अड़तीस हजार) से ज्यादा लोगों को तैयार भोजन व 500 (पाँच सौ) से ज्यादा जरूरत मन्द परिवारों को कच्चा राशन उपलब्ध करवाया जा चुका है। व संस्था द्वारा 2,000 (दो हजार) मास्क, 500 (पांच सौ) शीशी हैंड सेनिटाइजरों का अब तक वितरण किया जा चुका है। संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों को देश मे ही नही अपितु विदेशों में भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
सुमित तिवारी का कहना है कि जब तक देश में लॉकडाउन जैसे हालात है तब तक संस्था द्वारा सामर्थनुसार जरूरत मंदो की सेवा जारी रहेगी। उन्होंने कहा हमारे पास अधिक मात्रा में जरूरत मंदो के फोन आ रहे है जिनकी मदद करने का प्रयास संस्था लगातार कर रही है। संस्था के प्रचार मंत्री राजीव शर्मा व संगठन मंत्री तरुण शर्मा ने कहा कि विगत 1 सप्ताह से हम मध्य्म वर्गीय जरूरत मंदो की एक सूची और तैयार कर रहे है ताकि बड़ी मात्रा में लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके। संस्था को राशन सामग्री उपलब्ध होते ही विभिन्न क्षेत्रों में कच्चा राशन वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोग सोशल मीडिया के माध्यम से हमसे संपर्क कर रहे है और हमे अपनी पीड़ा बता रहे है। यदि उनमें कोई परिस्थिति अनुसार बहुत ज्यादा जरूरत मन्द होता है तो हम तत्काल उसकी मदद करने का कार्य कर रहे है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *