केदारनाथ यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने की खुशी व्यक्त | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 09, 2024

Select your Top Menu from wp menus

केदारनाथ यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने की खुशी व्यक्त

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की इस साल की यात्रा सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने खुशी व्यक्त की है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने प्रेस वार्ता कर इस यात्रा के सफल क्रियान्वयन पर सभी अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस, तीर्थपुरोहित, व्यापारी और क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाली यात्रा को और भी बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए अभी से तैयारी की जाएगी। कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि इस बार 174 दिन की पूरी यात्रा में रिकार्ड 10,00021 यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। जो अब तक की यात्रा में सबसे अधिक संख्या है। इसमें 5,40501 पुरुष, 4,42899 महिला, 16281 बच्चे और 340 विदेशी यात्री शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मई और जून माह में रिकार्ड यात्री केदारनाथ आए। मई में 259018 और जून में 515313 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गए थे। लोकल प्रसाद में हमें कामयाबी मिली है। इस बार 142 महिला समूह की 1612 महिलाओं को 1 करोड़ 20 लाख का लाभ हुआ है। इसी तरह घोड़े खच्चरों से हमें 68 करोड़ का लेन देन हुआ। प्रशासन को 5 करोड़ 25 लाख की आय हुई है। पालकी और कंडी से 11 करोड़ की आय हुई है। उन्होंने बताया कि सभी तरह से प्रशासन ने बेहतर व्यवस्थाएं करने के प्रयास किए जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। केदारनाथ में अलाव के लिए 2554 कुंतल लकड़ी भिजवाई गई। यात्रा मार्ग में 74 दुकानें आवंटित की गई। जबकि 34 टेंट स्वामियों द्वारा 200 टेंट लगाए गए। 322315 यात्रियों ने प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई वाई-फाई सुविधा का लाभ लिया। घोड़ा खच्चर पंजीकरण से प्रशासन को 5 करोड़ 25 लाख की आय हुई। इस तरह हर दृष्टिकोण से केदारनाथ यात्रा की सफलता में यात्रा से संबंधित हर अधिकारी कर्मचारी के सहयोग अहम रहा है।ध्यान गुफा में 104 लोगों से मिले 1,58460 लाखरुद्रप्रयाग। केदारनाथ की पहाड़ी पर बनाई गई ध्यान गुफा में प्रधानमंत्री के ठहरने के बाद लगातार बुकिंग बढ़ती गई। मई से अक्तूबर तक इस गुफा में 104 लोग ठहरे, जिनसे गढ़वाल मंडल विकास निगम को 158460 रुपये की आय हुई। आगामी वर्षो में इस गुफा में ठहरने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *