डोईवाला में तीज महोत्सव की धूम,लक्ष्मी राणा ने जीता खिताब | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

डोईवाला में तीज महोत्सव की धूम,लक्ष्मी राणा ने जीता खिताब

डोईवाला (आसिफ हसन) सावन माह में हरियाली तीज के अवसर पर आज डोईवाला के भानियावाला में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच डांस, ग्रुप डांस, मेंहदी और कैटवॉक के साथ मिसेज तीज का भी चयन किया गया।
सूंदर कार्यक्रम का आयोजन आशा सेमवाल ने किया कार्यक्रम में उत्साहित महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला गीत संगीत से हुई जिसमें 10 महिलाओं ने शानदार डांस की प्रस्तुति देकर महिलाओं का मनोरंजन किया तो वही ग्रुप डांस से महिलाए उत्साहित दिखी। इसके बाद मेंहदी प्रतियोगिता और कैटवॉक का आयोजन किया गया। जिसमे 16 महिलाओं में भाग लिया। जिसके बाद जजों ने इसके संबंध में महिलाओं से प्रश्न उत्तर किया सभी चीजों में परखने के बाद विजेता का चयन किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक आशा सेमवाल, संतोष नेगी, पूनम तोमर, माया अधिकारी, मनीषा थापा, नगीना रानी, रीना चौहान, आशा कोठारी, सरिता जोशी, सुषमा चौधरी, सुषमा कोठारी मंजू कोठारी, सपना कृष्णा तड़ियाल के साथ तमाम महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर मिसेज तीज का ताज का खिताब लक्ष्मी राणा को मिला ,द्वितीय स्थान पर पूजा जोशी ,तृतीय स्थान पर माया अधिकारी रही। डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुनीता राणा द्वितीय पूजा जोशी तृतीय संतोषी कुकरेती रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निधि द्वितीय उर्वशी रही ग्रुप डांस में प्रथम भूमा ग्रुप द्वितीय आरती राणा ग्रुप तृतीय उषा भट्ट ग्रुप रहा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *