पुलिस प्रशासन के खिलाफ टैक्सी यूनियन का प्रदर्शन | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 01, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पुलिस प्रशासन के खिलाफ टैक्सी यूनियन का प्रदर्शन

बागेश्वर चोरी की घटना का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर भराड़ी टैक्सी यूनियन ने कड़ी नाराजगी जताई है। नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। तहरीर देकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन ने कहा कि क्षेत्र में अराजक तत्वों को बोलबाला बढ़ गया है। यूनियन से जुड़े लोग भराड़ी बाजार में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि तीन दिन पहले प्रकाश वर्मा की गाड़ी से टेप रिकॉर्डर व जरूरी कागजात चोरी हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दे दी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मामले का खुलासा नहीं किया है, जबकि क्षेत्र में सीसीटीवी लगे हैं। एक भी सीसीटीवी पुलिस ने नहीं खंगाले हैं। पुलिस की इस हीलाहवाली से चोरों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में चोरियों का ग्राफ बढ़ गया है। उन्होंने पुलिस से मामले का खुलासा करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने, बाहरी लोगों का सत्यापन करने तथा अराजक तत्वों पर नकेल कसने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रकाश वर्मा, नंदन सिंह कोरंगा, बालाजी जोशी, नंदन टम्टा, संतोष ऐठानी, प्रवीण तिरुवा, दीपक तिरुवा, कमल सिंह कुंवर आदि ने शामिल हैं। इधर थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस जल्द ही चोरी की घटना में लिप्त लोगों को पकड़ लेगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *